छत पर खेल रहा मासूम बच्चे के अचानक नीचे गिरने से गम्भीर रुप से घायल हो गया…

छत पर खेल रहा मासूम बच्चे के अचानक नीचे गिरने से गम्भीर रुप से घायल हो गया…

उत्तराखंड वाणी/ सुमित वर्मा

शेरकोट। छत पर खेल रहा मासूम बच्चे के अचानक नीचे गिरने से गम्भीर रुप से घायल हो गया। वही बच्चे की उपचार के दौरान उसकी मोत हो जाने से परिजनो मे कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला काजियान निवासी रिजवान अहमद का 2 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जयान शनिवार शाम दो मंजिला मकान की छत पर खेल रहा था। खेलते खेलते अचानक बच्चा दो मंजिला मकान से नीचे सड़क पर आकर गिर जाने से गम्भीर रुप से घायल हो गया। सड़क पर गिरने से आसपास के लोगों ने परिजनो को सूचना देने से परिवार मे हडकम्प मच गया,ओर तुरंत उसे उपचार हेतु धामपुर ले गये। बच्चे की हालत खराब होता देख चिकित्सकों ने मुरादाबाद के लिए रैफर कर दिया। उपचार के दौरान बच्चे की देर रात्रि मोत हो जाने से परिवार मे कोहराम मच गया। मृतक मासूम बच्चे की मोत से उसकी माँ का रो-रो के बुरा हाल है। मासूम बच्चे का रविवार दोपहर दफिना कर दिया गया है।